Tweezer Bottom Candlestick Pattern in Hindi PDF

ट्वीज़र कैंडलस्टिक पैटर्न दो प्रकार के होते हैं एक ट्वीज़र टॉप और दूसरा ट्वीज़र बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न | आज हम Tweezer Bottom Candlestick Pattern in Hindi पर बात करेंगे |

हम इस लेख में आपको Tweezer Bottom Candlestick Pattern meaning के बारे में बताएंगे एवं इस पैटर्न के बारे में पूरी जानकारी देंगे जैसे कि –  Tweezer Bottom Candlestick Pattern kya hai in hindi, Tweezer Bottom और tweezer bottom पैटर्न में क्या अंतर होता है और इसे कैसे पहचान सकते हैं इत्यादि | 

इसके अलावा हम आपको Tweezer Bottom Candlestick Pattern trading strategy के बारे में भी बताएंगे | 

Table of Contents

ट्वीज़र बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न की परिभाषा | Tweezer Bottom Candlestick Pattern definition in hindi

Tweezer Bottom Candlestick Pattern एक बुलिश रीवर्सल कैंडलस्टिक पैटर्न है जो डाउन ट्रेंड के बाद बॉटम में बनता है और अप ट्रेंड के चालू होने का संकेत देता है | 

ट्वीज़र बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न एक डबल कैंडलस्टिक पैटर्न है हमे यह पता चलता है कि पहले जो मार्केट/शेयर में मंदी चल रही थी वह अब तेजी में बदल सकती है | 

ट्वीज़र कैंडलस्टिक पैटर्न कितने प्रकार के होते हैं?

ट्वीज़र कैंडलस्टिक पैटर्न दो प्रकार के होते हैं, जिनके नाम हैं – 

  1. ट्वीज़र टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न
  2. ट्वीज़र बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न

तो चलिए एक – एक करके इन दोनों पैटर्न के बारे में जानते हैं | 

ट्वीज़र टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न

ट्वीज़र टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न अपट्रेंड के बाद बनता है | चूंकि यह एक रीवर्सल पैटर्न है तो जब ये अप ट्रेंड के बाद बनता है तो यह मार्केट या शेयर में आने वाले डाउन ट्रेंड का संकेत देता है | इसमे पहला कैन्डल हरा और दूसरा कैन्डल लाल रंग का होता है | 

ट्वीज़र बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न

ट्वीज़र बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न डाउन ट्रेंड के बाद बनने वाले कैंडलस्टिक पैटर्न है और यह जब बनता है तो मार्केट में आने वाले अपट्रेंड के बारे में बताता है | इसमे पहली कैन्डल लाल और दूसरी कैन्डल हरे रंग की होती है | 

Tweezer Bottom Candlestick Pattern दिखने में कैसा होता है?

ट्वीज़र बॉटम  पैटर्न में दो कैंडल होती है जिसमें पहली कैंडल एक लाल रंग की बेयरिश कैंडल बनती है और दूसरी कैंडल हरे रंग की बुलिश कैंडल बनती है | 

इस पैटर्न में ध्यान देने वाली बात यह है कि इन दोनों ही कैंडल का जो लो (low) बनता है वह लगभग बराबर होता है परंतु बहुत चार्ट का अध्ययन करने पर मैंने देखा है कि इसका लो कुछ पॉइंट से ऊपर नीचे हो सकता है | 

आपको शेयर चार्ट में बहुत ही चुनिंदा जगहों पर ही दोनों कैन्डल का लो बराबर दिखेगा अधिकतर जगह पर इनका लो कुछ दशमलव से ऊपर – नीचे रहता है | 

Tweezer Bottom Candlestick Pattern को कैसे पहचान सकते हैं?

ट्वीज़र बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न को पहचानना बहुत ही आसान है पर उसके लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना होगा – 

  1. पैटर्न से बनने के पहले का ट्रेंड डाउनट्रेंड होना चाहिए | 
  2. इसमें दो कैंडल होनी चाहिए, जिसमे पहली कैंडल का रंग लाल और दूसरी कैंडल का रंग हरा होना चाहिए | 
  3. इन दोनों कैंडल का लो बराबर (लगभग ) होना चाहिए | 

अगर आप इन तीन महत्वपूर्ण पॉइंट को ध्यान रखते हैं और इस पैटर्न को खोजते हैं तो आप ट्वीज़र बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न को आसानी से पहचान जाएंगे  | 

Tweezer Bottom Candlestick Pattern book in Hindi

ट्वीज़र बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न के बारे में जानने के लिए आप निम्नलिखित किताबों को पढ़ सकते हैं – 

  1. टेक्निकल ऐनालीसिस और कैंडलस्टिक की पहचान  – रवि पटेल
  2. प्राइस एक्शन ट्रेडिंग और टेक्निकल ऐनालीसिस – सुनील गुर्जर

ट्वीज़र बॉटम और ट्वीज़र टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न को कैसे पहचाने ?

इन दोनों ही पैटर्न के आगे के नाम एक जैसे हैं तो कुछ लोग असमंजस (confuse) में पड़ जाते हैं और इन्हे पहचानने में भूल कर देते हैं | 

अगर आप नीचे दिए हुए पॉइंट्स को ठीक से पढ़ेंगे तो मैं आपको आस्वासन देता हूँ कि आप इस पैटर्न को आसानी से पहचान जाएंगे | 

ट्वीज़र बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न की पहचान करने का तरीका

  1. पैटर्न के बनने से पहले का ट्रेंड डाउन ट्रेंड होना चाहिए | 
  2. दोनों कैन्डल का लो लगभग बराबर होना चाहिए |
  3. पहली कैन्डल लाल और दूसरी कैन्डल हरी होनी चाहिए |

ट्वीज़र टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न की पहचान करने का तरीका

  1. पैटर्न से पहले का ट्रेंड अप ट्रेंड होना चाहिए | 
  2. दोनों कैन्डल का हाई बराबर होना चाहिए 
  3. पहली कैन्डल हरी और दूसरी कैन्डल लाल रंग की होनी चाहिए | 
Tweezer Bottom Candlestick Pattern in Hindi cover image
Tweezer Bottom Candlestick Pattern in Hindi cover image

Tweezer Bottom Candlestick Pattern in Hindi PDF

नीचे दिए गए लिंक से आप Tweezer Bottom Candlestick Pattern pdf in hindi को मुफ़्त में डाउन लोड कर सकते हैं |

Tweezer Bottom Candlestick Pattern Psychology in hindi

अगर हम इस पैटर्न के बनने की प्रक्रिया को समझ जाते हैं तो हम ट्वीज़र बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न की साइकोलॉजी को भी आसानी से समझ जाएंगे | 

कैंडलस्टिक पैटर्न बनने के पहले का ट्रेंड डाउन ट्रेंड रहता है जिससे यह साफ पता चलता है कि बेयर्स मार्केट को कंट्रोल में किए हुए हैं और मार्केट / शेयर को नीचे ले जा रहे हैं | 

इस पैटर्न का पहला कैंडल लाल रंग का होता है जोकि बहुत ज्यादा बुलिश भी हो सकता है और कम बुलिश भी हो सकता है या फिर स्पिनिंग टॉप भी बन सकता है या ड्रैगन फ्लाइ डोजी भी बन सकता है | 

पहला कैंडल जब बेयरिश बनता है तो इससे यह साफ पता चलता है कि इसके पहले का जो ट्रेंड है वह अभी भी बरकरार है | 

जब अगला कैन्डल हरे रंग का बुलिश कैन्डल बनता हो और उसमे भी जब पिछले दिन के लो के पास से खरीदार आते हैं तो यह एक साफ संकेत होता है कि बुल्स की पकड़ मजबूत हो गई है और बेयर्स अब मैदान में भाग रहे हैं |   

अब आते हैं Tweezer Bottom Candlestick Pattern की साइकोलॉजी पर | दोनों कैन्डल के लो के पास से रीजेक्शन या खरीदारी यह संकेत देती है कि buying बहुत ही मजबूत है और सेलिंग कमजोर होती जा रही है | 

अब आपने इसके बनने के पीछे की साइकोलॉजी को तो समझ लिया पर अब बात आती है कि हम ट्वीज़र बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न से ट्रेड कैसे कर सकते हैं ? 

ट्वीज़र बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न से ट्रेडिंग कैसे करें ?

आपने इस पैटर्न के बनने की प्रक्रिया को तो समझ लिया है अब हम Tweezer Bottom Candlestick Pattern trading in Hindi के बारे में बात करेंगे | 

इस खंड में हम आपको ट्वीज़र बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न में कब एंट्री करना है, कहाँ स्टॉप – लॉस लगाना है और कहाँ पर टारगेट बुक करना है, इसके बारे में बताएंगे | 

ट्वीज़र बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न एंट्री

आपको इसमे एंट्री हमेशा कंफर्मेशन के बात करनी है परंतु सवाल यह उठता है कि हमें कंफर्मेशन कब और कैसे मिलेगा ?

जब यह पैटर्न पूरा बन जाए तब उसके बाद आपको दोनों कैन्डल में से जिसका भी हाई सबसे ज्यादा होगा उसे लिख लेना है या फिर उस हाई के पास अलर्ट या ट्रेंडलाइन बना लेना है | 

फिर आपको तीसरी या चौथी कैन्डल के बनने का इंतज़ार करना है | जब अगली दो कैन्डल में से कोई भी उस हाई को तोड़ेगी तो यह आपके लिए confirmation होगा और उसके बाद आप इसमे अपनी एंट्री कर सकते हैं | 

एंट्री, कंफर्मेशन, स्टॉप – लॉस और टारगेट के लिए मैं आपको नीचे एक चित्र प्रदान कर दूंगा, जिसकी मदद से आप इस पैटर्न को ट्रेड कर सकेंगे | 

Tweezer Bottom Candlestick Pattern entry Sl and Target
Tweezer Bottom Candlestick Pattern entry Sl and Target

ट्वीज़र बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न स्टॉप – लॉस

आप अपने रिस्क लेने की क्षमता के अनुसार इसमे दो अलग – अलग जगहों पर स्टॉप – लॉस लगा सकते हैं – 

कम रिस्क लेने वाले ट्रेडर ट्वीज़र बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न के लो का स्टॉप – लॉस लगा सकते हैं | 

और ऐसे ट्रेडर जो थोड़ा ज्यादा रिस्क ले सकते हैं वह लोग ट्वीज़र बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न के लो से हल्का नीचे का स्टॉप – लॉस लगा सकते हैं | 

ट्वीज़र बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न टारगेट

इसमे टारगेट आप दो तरीके का रख सकते हैं एक कैन्डल्स्टिक के अनुसार और दूसरा स्विंग हाई (डाउन ट्रेंड का सबसे latest लोअर हाई ) के अनुसार | 

कैंडलस्टिक पैटर्न के अनुसार अगर आप टारगेट रखना चाहते हैं तो आपको उसके लिए एंट्री और स्टॉप लॉस के बीच के अंतर को निकालना पड़ेगा | 

मान लीजिए आपकी एंट्री 100 पॉइंट पर है और आपका स्टॉप लॉस 90 है, तो इसका अंतर 10 पॉइंट हुआ | 

टारगेट के लिए आप अपनी एंट्री के बाद से 10 पॉइंट का इंतज़ार कर सकते हैं, जिससे आपका रिस्क : रिवार्ड 1:1 बैठेगा | 

1:2 और 1:3 के रिस्क रिवार्ड के लिए आपको अपनी एंट्री से 20 और 30 का इंतज़ार करना पड़ेगा | 

जरूरी नहीं है कि आपको यह दोनों टारगेट मिल जाए | इसलिए आपको जैसे 10 पॉइंट का टारगेट मिले तो उससे कुछ प्रॉफ़िट बुक कर लीजिए और स्टॉप – लॉस को ट्रैल करते जाईए | 

यह तो हो गया कैन्डलस्टिक से टारगेट तय करना अब आ जाते हैं हम दूसरे तरीके पर, जिसकी मदद से टारगेट रख सकते हैं | 

अगर शेयर डाउन ट्रेंड में है तो वह लोअर – हाई और लोअर लो प्राइस एक्शन का निर्माण करते हुए नीचे आता है | 

अगर अब आप यह सोच रहे हैं कि इसका टारगेट से क्या लेना देना है तो मैं आपको बताना चाहूँगा, हम इसी की मदद से अपना टारगेट निर्धारित करेंगे | 

आपको ट्वीज़र बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न से पहले का हाइयर लो देख लेना है (इसके लिए आप line chart की मदद से सकते हैं) और जैसे ही कंफर्मेशन के बाद आपकी एंट्री होती है तो आप स्विंग हाई को अपना टारगेट बना सकते हैं | 

आपको इसमे यह ध्यान देना है कि अगर लोअर हाई  (स्विंग हाई ) बहुत ऊपर है तो आपको उतने ऊपर का टारगेट नहीं रखना है, क्यूँकी यह काफी रिस्की हो सकता है | 

कोशिश करें कि आप अपने स्टॉप – लॉस को ema की मदद से या फिर कैन्डल्स्टिक के लो की मदद से trail करते जाए, जिससे आपका प्रॉफ़िट भले ही कम हो पर लॉस न हो | 

अगर आप स्टॉक मार्केट में अपने लॉस को कम करना और बचाना सीख गए तो आपको स्टॉक मार्केट में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है, बशर्ते आप इसे समय दे रहे हों | 

यह दो तरीके हैं, जिसकी मदद से आप अपने टारगेट तय कर सकते हैं | इसके अलावा एक और तरीका है जिसके मदद से आप अपना प्रॉफ़िट बुक कर सकते हैं | 

तीसरे तरीके में हम रीवर्सल पैटर्न (reversal pattern) के बनने का इंतज़ार करेंगे |

चूंकि हम नीचे खरीद रहे हैं तो हमे बेयरिश पैटर्न के बनने का इंतज़ार करना है जैसे कि – शूटिंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न, हैंगगिंग मैन पैटर्न, बेयरिश ऐंगलफिंग इत्यादि | उम्मीद करता हूँ आपको Tweezer Bottom Candlestick Pattern strategy in Hindi समझ में आया होगा | 

Tweezer Bottom Candlestick Pattern rules in Hindi

  1. आपको इस पैटर्न में हमेशा कंफर्मेशन के बाद ट्रेड करना है | 
  2. एंट्री करने से पहले आपको यह देख लेना है कि पैटर्न के बनने से पहले का ट्रेंड डाउन ट्रेंड हो | 
  3. दोनों कैन्डल का लो लगभग बराबर होना चाहिए | 
  4. टारगेट से पहले आपको अपना रिस्क : रिवार्ड देखना है | सही रिस्क : रिवार्ड होने पर ही ट्रेड करें | 
  5. हमेशा कोशिश करें कि स्टॉप – लॉस को trail करते जाए, जिससे आपको लॉस न हो | 

यह कुछ महत्वपूर्ण नियम थे जो आपको ट्रेड लेने से पहले देखने हैं | 

ट्वीज़र टॉप और ट्वीज़र बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न में अंतर क्या है ?

ट्वीज़र टॉप कैंडलस्टिक पैटर्नट्वीज़र बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न
यह पैटर्न अप ट्रेंड के बाद बनता है यह पैटर्न डाउन ट्रेंड के बाद बनता है 
यह बेयरिश पैटर्न है यह बुलिश पैटर्न है 
यह पैटर्न मार्केट में आने वाले डाउन ट्रेंड का संकेत देता है यह पैटर्न होने वाले अप ट्रेंड के बारे में बताता है 
इस पैटर्न में दोनों कैन्डल का हाई बराबर होता है इस पैटर्न में दोनों कैन्डल का लो बराबर होता है 
इसमे पहला कैन्डल हरा और दूसरा कैन्डल लाल होता है इसमे पहले लाल और दूसरा कैन्डल हरा होता है 

ट्वीज़र बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न निष्कर्ष

इस लेख में हमने ट्वीज़र बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न की महत्वपूर्ण जानकारी को समझा जैसे कि इस पैटर्न से ट्रेडिंग कैसे कर सकते हैं, इस पैटर्न का उपयोग कब और कहाँ करना चाहिए | 

इसके अलावा हमने ट्वीज़र बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न के नियमों के बारे में भी समझा | आशा करता हूँ आपको Tweezer Bottom Candlestick Pattern jankari in Hindi समझ में आया होगा | 

अगर आपका किसी भी प्रकार का सवाल या फिर Tweezer Bottom Candlestick Pattern explanation in hindi को लेकर किसी भी प्रकार का डाउट है तो उसे आप कमेन्ट में लिख कर पूछ सकते हैं | 

मेरा नाम कौशल कुमार है और मैं इस वेबसाईट bharatinvestingerabykaushal का संस्थापक हूँ | मैं इस वेबसाईट के माध्यम से आप सभी को शेयर मार्केट की बारीक जानकारियों को बताना चाहता हूँ जिससे आप भी शेयर मार्केट से पैसे कमा सकें | मैं शेयर मार्केट में काफी समय से काम कर रहा हूँ और मेरा उद्देश है कि अपने अनुभव को आप तक पहुंचा सकूँ |

1 thought on “Tweezer Bottom Candlestick Pattern in Hindi PDF”

Leave a Comment