अगर आप ट्रेडिंग  करते हैं तो आपने कैंडलस्टिक के बारे में तो पढ़ा  ही होगा और इसकी मदद से ट्रेडिंग भी किये होंगे |

पर क्या आपको पता है की एक ऐसी भी कैंडलस्टिक है जिसकी एक्यूरेसी बांकी सब कैंडलस्टिक से बहुत ज़्यादा है और अभी भी कारगर है |

उस कैंडलस्टिक का नाम हैमर कैंडलस्टिक है | इसके बारे में आप सब तो जानते ही होंगे पर इसकी एक्यूरेसी का आपको अंदाजा नहीं होगा |

चाहे आप कोई भी ट्रेडिंग करते हो, हैमर कैंडलस्टिक की एक्यूरेसी बांकी सब कैंडलस्टिक से कई ज़्यादा होती है |

इंट्राडे में तो इसकी एक्यूरेसी 80 प्रतिशत तक देखि गयी है | ऐसा देखा गया है कि इसकी मदद से 10 में से 7 ट्रेड सही जाते हैं |

इसकी मदद से आप स्विंग ट्रेडिंग भी कर सकते हैं पर सिर्फ तभी जब ये कैंडलस्टिक उन तीन जगह पर बने जिसके बारे में हम आगे जानेंगे |

पहला जब यह डिमांड जोन या फिर सपोर्ट के पास बने | तब इसकी एक्यूरेसी बहुत ज़्यादा देखि गयी है |

दूसरा जब यह अपट्रेंड में मूविंग एवरेज पर बने तब भी यह बहुत अच्छे से काम करता है | आप 20 या 50 मूविंग एवरेज पर देख सकते हैं |

तीसरा जब यह बेयर ट्रैप के पास बने | अकसर ऐसा होता इंस्टीटूशनल इन्वेस्टर सपोर्ट के पास ब्रेकडाउन दिखा कर फिर स्टॉक को ऊपर ले जाते हैं |

अगर ऐसी जगह पर हैमर कैंडलस्टिक बनता है तो आप इससे काफी अच्छा पैसा छोटे समय में बना सकते हैं |