ZionVerse क्या है ? What is Zionverse in Hindi 2022

Zionverse क्या है, Zionverse playable NFT, Zionverse laxmi/lakshmi (लक्ष्मी) NFT, Zionverse NFT price ज़िओन वर्स गेम, इस ब्लॉग पोस्ट से इन सबके बारे में जानेंगे |

जैसा की आप देख रहे हैं, जबसे जिओ Jio आया है और net (नेट) फ्री में बाँटने लगा था, दिन प्रतिदिन हम ज़्यादा से ज़्यादा डिजिटल चीज़ें consume करने लगे हैं | बहुत सारे लोगों को इंटरनेट के बारे में पता चला और वह इसका इस्तेमाल भी खूब जोड़ो सोरों से कर रहे हैं | ऐसे में कहना गलत नहीं होगा की हम डिजिटल दुनिया explore करने लगे हैं |

अपने मोबाइल में आपने lockdown में बहुत सारे गेम तो खेले ही होंगे जैसे की सबसे मशहूर गेम Battleground Mobile India, Ludo, Free Fire, Teen Patti अन्य बहुत सारे, माफ़ करियेगा अगर इसमें आपका गेम का नाम नहीं है तो आप comment कर के बता दीजियेगा मैं जोड़ दूंगा |

ज़िओन वर्स क्या है in hindi What is Zionverse ?

अगर आपने अपने दोस्तों के साथ ऑनलाइन मोबाइल में गेम खेलें है, उनसे बातें करते हुए समय बिताये हैं, तो ये सब आप इसपर भी कर सकते हैं और इससे आपको बहुत फायदे भी होंगे | आपको इससे फायदा कैसे होगा वो हम आगे बढ़ेंगे तो जानेगे |

यह एक digital ecosystem है जहाँ पर लोग डिजिटल तरीकों से समय बिता सकते हैं | अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा की डिजिटल तो हम वैसे भी समय बिता रहे हैं तो इसमें ऐसा क्या है ? वहाँ पर समय बिताने से आपके डाटा को ट्रैक किया जाता है और उसे बेच कर वो लोग पैसे कमाते हैं और अगर आप यहाँ पर समय बिताएंगे तो इसपर पूरा कण्ट्रोल आपका होगा |

Zionverse में आप आपस में गेम खेल सकते हैं, बातें कर सकते हैं , मज़े कर सकते हैं, अगर एक तरह से कहे तो आप एक डिजिटल दुनिया में अपनी एक डिजिटल ज़िन्दगी जी सकते हैं |

zionverse metaverse
Zionverse Indian Metaverse

Zionverse Metaverse

ZionVerse भी एक तरह का गेम ही है जहाँ पर आप गेम खेल सकते हैं | अगर मैं इसे एक गेमिंग ecosystem कहूँ तो गलत नहीं होगा |

यह एक तरह का Playable NFT Metaverse होगा, जहाँ पर आप गेम खेल सकते हैं, NFT खरीद सकते हैं, game developers (गेम बनाने वाले) गेम बना सकते हैं | कलाकार कोई कला बना सकते हैं और डिज़ाइन बनाने वाले डिज़ाइन बना सकते हैं |

ज़िओन वर्स किसने बनाया है ? Who made Zionverse

ज़िओन वर्स Totality Corp द्वारा बनाया गया है जिसके Founder Anshul Rustaggi हैं | कुल जिसमे 42 लोगों की टीम है जिसमे से कुछ animators, game designers, artists और backend and blockchain developers हैं |

Totality Corp की शुरुआत जुलाई 2017 में हुई | इन्होने सबसे पहले गेम लवर्स के लिए एक गेमिंग प्लेटफार्म बनाया जिसपे लोग गेम खेल कर रियल पैसा जीत सकते थे | इस प्लेटफार्म का नाम MGPL (Mobile Gaming Premier League) है | इसपे 2.2 million users हो गए थे जिससे इन्होने 2.5 crores इनकम जेनेरेट की थी |

इसके बाद इन्होने Yovo मार्केट में लाया, एक interactive video मोबाइल एप्लीकेशन जिसमे 3.5mn users बने और 1.3mn monthly active users थे, जो हर रोज़ 40,000 videos इस platform पर बना कर डाल रहे थे |

2020 में इन्होने Krickle games बनाया और अभी Anshul Zionverse पर काम कर रहे हैं | एक 3-D दुनिया जहाँ पर पूरे विश्वा के लोग आकर अपनी चीज़ें बना सकें, नयी चीज़ें बनाये बिना किसी रोक – टोक के |

Also read –

Tax on Cryptocurrency in India

IPO क्या है और इसमें कैसे निवेश करते हैं?

Zionverse (ज़िओन वर्स) game

भारत की पौराणिक कथाओं से प्रेरित यह एक गेम होगी | भारत की संस्कृति के अनुसार और कहानियों की माध्यम से ये पता लगता है की ये पूरा संसार शास्वत है |

इस गेम में आपको भारत की पौराणिक कथाओं से सम्बंधित जानकारी मिलेगी जिससे भारत की संस्कृति के बारे में पूरे विश्वा को पता लगेगा | वैसे बाद में Norse and Greek mythology को भी इस यूनिवर्स में लाने का प्लान है |

भारत की पौराणिक कथाओं को देखे तो यह पता लगता है की समय का चक्र एक साइकिल की पहिये की तरह चलता रहता है | इसमें युग परिवर्तन होता है एक निश्चित समय के बाद जिसकी शुरूआत सतयुग से होती है फिर उसके बाद त्रेता, द्वापर और फिर कलयुग आता है | हिन्दू पौराणिक कथाओं में ये चार युग कुल बताये गए हैं |

वैसे अगर आप zionverse website पर जायेंगे तो देखेंगे की राम और रावण को दर्शाया गया है | इससे तो आप अंदाज़ा लगा सकते हैं की इस गेम के characters पौराणिक कथाओं से हो सकते हैं |

Zionverse NFT

Zionverse playable NFTs दे रहे हैं | ये playable NFTs digital assets हैं जिसका इस्तेमाल आप गेम के अंदर कर सकते हैं | ये playable NFTs Gaming and Defi को जोड़कर बनाया गया nft है |

NFT में Defi को जोड़ने से न सिर्फ इससे आप investing , ट्रेडिंग और staking का मज़ा ले पाएंगे साथ-साथ Defi पूरे community को एक economic value भी प्रदान करेगा |

देखा जाए तो इसके अपने में फायदा है traditional non-NFT game assets के ऊपर जैसे की actual ownership, traceable transaction history, provable scarcity, interoperability.

वैसे तो ये अभी लक्ष्मी NFT लाये हैं और जैसे – जैसे आप गेम खेलते जायेंगे वैसे – वैसे आप और भी NFT unlock कर सकते हैं | Trimurti नाम से इनकी पूरी Token series है | Trimurti टोकन एक तरह से टिकट है zionverse में जाने के लिए |

Zionverse Laxmi (ज़िओन वर्स लक्ष्मी) NFT

इन्होने अभी शुरुआत में 5555 लक्ष्मी NFT ही बनाये हैं | लक्ष्मी NFT 3-D मॉडल है लक्ष्मी माता की जिसमे अलग – अलग संगीत और स्त्रोतम भी हैं | लक्ष्मी माँ को बहुत अलग – अलग रूपों में पूजा जाता है | उसमे भी इनके बहुचर्चित आठ रूपों की पूजा होती है जिसे अष्टलक्ष्मी कहते हैं | वही आठ लक्ष्मी NFT इन्होने बनाये हैं | वो कौन – कौन से आठ लक्ष्मी है चलिए जानते हैं उनके बारे में जिसमे से पहला है –

  1. Adi Lakshmi
  2. Dhana Laxmi
  3. Dhanya Laxmi
  4. Gaja Lakshmi
  5. Santana Lakshmi
  6. Veera Lakshmi
  7. Vidya Lakshmi
  8. Vijaya Lakshmi

इन अष्टलक्ष्मी के साथ – साथ भगवन गणेशा की भी NFT है | आपका NFT कितना rare है इस बात का पता तीन चीज़ों से चलेगा |

  • इन नौ NFT में आपके पास कितने NFT हैं | अगर आपके पास पूरे 9 NFT हैं तो आपका NFT rare है और सिर्फ एक है तो कम rare है | ऐसे सिर्फ 11 NFT की संख्या है |
  • दूसरा तरीका जो बताएगा आपका NFT कितना rare है वह है संगीत | आपके NFt में संगीत कौन सा है | कुल मिलकर 5 तरह के संगीत आते हैं इनके NFT में, Tier 1 सबसे rare संगीत में आता है और Tier 5 सबसे काम rare में आता है |
  • तीसरा तरीका जो सबसे बहुमूल्य तरीका है वह है GPA (gold procuring ability). जितना ज़्यादा GPA होगा उतना rare वह NFT होगा | GPA यह सुनिश्चित करता है की आपको महीने में कितने गुना का USDC rewards मिलेगा | यह 0.5x से 3x के बीच रहता है | अगर ज़्यादा rare है तो तीन गुना मिलेगा नहीं तो आधा |
from Lakshmi NFT Litepaper pdf

Lakshmi NFT price

एक NFT आपको 101 USDC का पड़ेगा जिसकी कीमत भारतीय रुपियों में लगभग 7900 – 8000 है | आपको आपके NFT पर 3 % महीना और 36 % सालाना ब्याज़ मिलेगा NFT के base rate पर |

Image credit – Zionverse

लक्ष्मी NFT कैसे खरीद सकते हैं ? How to buy Lakshmi NFT?

लक्ष्मी NFT खरीदने के लिए आपके पास चार चीज़ें होनी चाहिए |

  1. Lakshmi NFT website account जो आप लक्ष्मी NFT के website पर जाकर बना सकते हैं |
  2. Transactions करने के लिए Vauld Account
  3. आपके Vauld wallet में सुनिश्चित धनराशि जो की 101 USDC है
  4. Metamask wallet mint करने के लिए

Conclusion ( निष्कर्ष )

हमने इसमें सबसे पहले ज़िओन वर्स के बारे में जाना फिर हमने देखा की ये कैसे मेटावर्स की दुनिया में कदम रखने की तैयारी कर रहा है | इसने गेम में इस्तेमाल होने वाली NFT बनाई है जिसका इस्तेमाल हम ज़िओन वर्स में घुसने के लिए और उसमे गेम खेलने के लिए कर सकते हैं और दुसरे NFT अनलॉक कर सकते हैं | इन्होने अपनी एक लक्ष्मी NFT भी लायी है जिसको खरीद कर आप ढेरो रिवार्ड्स भी जीत सकते हैं |

To know more – Zionverse

For technology and entertainment visitlekkalaharish

FAQs

Zionverse NFT price?

101 USDC INR 7900-8000

Zionverse NFT name?

Lakshmi NFT

Zionverse किसने बनाया है?

Anshul Rustaggi Zionverse

Zionverse लक्ष्मी NFT कितने हैं?

8 लक्ष्मी NFT and 1 गणेशा NFT

Lakshmi NFT कहाँ से खरीद सकते हैं?

Vault wallet

Zionverse किसका है?

totality corp

मेरा नाम कौशल कुमार है और मैं इस वेबसाईट bharatinvestingerabykaushal का संस्थापक हूँ | मैं इस वेबसाईट के माध्यम से आप सभी को शेयर मार्केट की बारीक जानकारियों को बताना चाहता हूँ जिससे आप भी शेयर मार्केट से पैसे कमा सकें | मैं शेयर मार्केट में काफी समय से काम कर रहा हूँ और मेरा उद्देश है कि अपने अनुभव को आप तक पहुंचा सकूँ |