कुछ डाटा यह संकेत दे रहे हैं कि एफआईआई (FII) और डीआईआई (DII) ने निम्नलिखित स्मॉल-कैप शेयरों में लगातार अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है |

पहले शेयर का नाम टाटा कॉफ़ी है | इसमें FII की मार्च 2022 में 0.71% हिस्सेदारी थी जो दिसंबर 2022 में 2.69% हो गयी है |

वही दूसरी तरफ DII ने इसी समय के अंतराल में अपनी हिस्सेदारी को 4.3% से 5.6% कर दी है  |

दुसरे शेयर का नाम IIFL फाइनेंस है | इसमें FII ने 20% से 27% अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है और DII ने 1% से  बढ़ाकर अपनी हिस्सेदारी को 3.9 % कर दी है |

Aegis Logistics FII और DII की तीसरी पसंद है, FII ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 15.03% (मार्च 2022) से बढ़ाकर 16.4% (दिसंबर 2022) कर ली है।

इसी तरह, DII ने 2022 की मार्च तिमाही में कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 2.18% से बढ़ाकर 2022 की दिसंबर तिमाही में 3.76% कर ली।

Tatva Chintan pharma चौथा शेयर है | FII ने 2022 की मार्च तिमाही में कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 3.05% से बढ़ाकर दिसंबर तिमाही में 3.74% कर ली।

इसी अवधि के दौरान DII ने अपनी हिस्सेदारी को 8.13% से बढ़ाकर 11.52% कर ली है, जोकि अच्छा संकेत है |