आज के इस लेख में हम टाटा का सबसे सस्ता शेयर 2023 (Tata ka sabse sasta share) को देखेंगे | इसके अलावा जो भी शेयर टाटा के सबसे सस्ते शेयर के अंतर्गत आएंगे, उन शेयर कि पाज़िटिव और नेगटिव पॉइंट्स को भी जानेंगे |
वैसे अगर कोई पहली बार स्टॉक मार्केट में आता है तो वो या 5 से 10 रुपए वाले शेयर खोजेगा या वह टाटा का शेयर खोजेगा जिसमे कि वो निवेश कर सके |
ऐसा क्यूँ है कि कोई भी इंसान सबसे पहले टाटा के शेयर में निवेश खाना चाहता है? इसका सीधा और सरल जवाब यह है कि –
- सबसे पहला कारण है “विश्वाश” हर इंसान को पता है कि टाटा अपना बिजनस बहुत ही ईमानदारी से करता है और अपने निवेशक को कभी भी धोके में नहीं रखता है |
- उनके बिजनस में कोई भी मुश्किल या निगेटिव पॉइंट होता है तो वह उसे बिना झिझक अपने निवेशकों के सामने रखता है और उन्हे यह भी बात देता है कि कब तक वह इसे बेहतर कर सकेंगे |
- चूंकि टाटा अपना बिजनस इतना अच्छे से करता है तो सोशल मीडिया में भी इनके बहुत चर्चे रहते हैं, जिसके कारण से भी आम जनता इनमे निवेश करना कहता है | सब विडिओ क्रीऐटर और विडिओ इन्फ़्लुएनकेर से प्रभावित होकर लोक इनके शेयर में पैसा लगाना चाहती है |
यह तो आप जान गए कि टाटा अपना बिजनस बहुत ही अच्छे से करता है पर निवेश करने से पहले आपको यह भी देखना चाहिए कि उनका मौजूदा समय में बिजनस कैसा चल रहा है | गलत समय में गलत बिजनस में पैसा लगा देंगे तो उसमे भी आपका ही नुकशान होगा |
वैसे के बात में आपको और बताना चाहूँगा | राकेश झुंझुनवाला जी ने जिस शेयर में अपनी सबसे ज्यादा हिस्सेदारी रखि थी और जिस शेयर ने उनको सबसे ज्यादा रिटर्न बना के दिया वह Titan भी टाटा का शेयर है |
तो चलिए एक – एक कर के हम टाटा का सबसे सस्ता शेयर को देखते हैं और यह जानने का प्रयास करते हैं कि क्या अभी के समय में इसमे निवेश करना उचित होगा या नहीं |
टाटा का सबसे सस्ता शेयर 2023
अगर आप इंटरनेट पर खोजने के लिए जाएंगे तो आप पाएंगे कि टाटा के वेबसाईट पर आपको 17 कंपनी का जिक्र मिलेगा जबकि दूसरी कुछ अन्य वेबसाईट पर 22 कंपनी के नाम होंगे |
ऐसा इसलिए है भी है क्यूंकी जो वेबसाईट यह दावा करती है कि टाटा कि 22 कंपनी है, वह कंपनी पूर्ण रूप से टाटा कि नहीं है, टाटा का उनमे कुछ stakes है और कुछ पार्ट्नर्शिप के basis पर है |
तो चलिए अब एक – एक करके टाटा का सबसे सस्ते शेयर के बारे मे जानते हैं |

Oriental Hotels
टाटा का सबसे सस्ता शेयर कि सूची में ये हमारा पहला शेयर है | oriental hotels मुख्य रूप से होटलों, महलों और रिसॉर्ट्स को owned, ऑपरैट और चलाने के व्यवसाय में लगी हुई है।
इनके पास कुल 7 होटलो का पोर्ट्फोलीओ है, जिनमे से 7 होटलों में से 3 इनकी खुद कि हैं, 2 leased पर है और 2 लाइसेंस प्राप्त होटल हैं।
यह अपने सभी ब्रांड IHCL (Indian Hotel company limited) ब्रांड ताज, सेलेक्शन्स, विवांता और गेटवे के अंदर ऑपरैट करते हैं । OHL में टाटा समूह की कंपनियों की 39.1% हिस्सेदारी है और कंपनी IHCL (28.6%) की सहयोगी है।
यह एक मिडकैप कंपनी है जिसका मौजूदा प्राइस 86.9 रुपए चल रहा है जबकि कंपनी का बुक वैल्यू 30 रुपए है | अगर इसके roce और roe कि बात करें तो वह कुछ ज्यादा खास नहीं है पर ठीक ठाक है |
यह अपने ATH के पास है और यह अब नीचे आ रहा है, तो क्या इसे अभी खरीदना चाहिए | अगर इसके सपोर्ट को देखा जाए तो यह 60 के आस पास सपोर्ट लेकर फिर से ऊपर जा सकता है |
कम कीमत वाले मजबूत कंपनी के शेयर
Oriental Hotels कि पाज़िटिव बातें
- कंपनी ने अपना कर्जा कम किया है |
- उम्मीद कि जा रही है कि कंपनी अच्छे तिमाही नतीजे पेश कर सकता है |
- पिछले 5 आलों में कंपनी ने 54.4% से अपने मुनाफे को बढ़ाया है |
Oriental Hotels कि नेगेटिव बातें
- कंपनी अपने बुक वैल्यू से 2.88 गुना ऊपर मिल रहा है |
- इन्होंने ने पिछले 5 सालों से सिर्फ 1.96% का सेल्स ग्रोथ दिखाया है | अब एक चीज इसमे गौर करने वाली यह है कि इनकी सेल्स ग्रोथ 5 साल के कम हैं जबकि इनके प्रॉफ़िट ग्रोथ 5 साल के जबरदस्त हैं |
- कंपनी का पिछले 3 साल का roe -2.68% है |
Tayo Rolls
टाटा का सबसे सस्ता शेयर कि सूची में ये हमारा दूसरा शेयर है | टायो रोल्स लिमिटेड टाटा स्टील लिमिटेड की सहायक कंपनी है। यह सामान्य कास्ट रोल और पिग आयरन के अलावा सिल्लियां, इंजीनियरिंग फोर्जिंग और फोर्ज्ड रोल के निर्माण के व्यवसाय में है।
आगर आप इसका financial अनालीसिस करने जाएंगे तो आप यह देखेंगे कि इनका financials बहुत ही खराब है | इसमे तो अभी बिल्कुल भी निवेश नहीं करना चाहिए |
भविष्य में जब यह अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो आपको इनके शेयर प्राइस में सुधार होते हुए दिखेगा, परंतु फिलहाल अभी यह शेयर अच्छा नहीं है |
TTML [Tata Teleservices (Maharashtra) Ltd]
टाटा का सबसे सस्ता शेयर में ये हमारा तीसरा शेयर है | टाटा टेलीसर्विसेज लिमिटेड वायर्ड और वायरलेस दूरसंचार गतिविधियों के व्यवसाय में लगी हुई है |
वैसे ttml के ऊपर हमने पूरा लेख लिखा हुआ है, जिसे आप यहाँ से पढ़ सकते हैं और यह देख सकते हैं इसे कब खरीदना उचित होगा |
अगर आप इसके financials को देखते हैं तो आप यह पाएंगे कि इनके financials पूरे हिले हुए हैं और 2020 के बाद से यह शेयर सुर्खियों में आया था और बहुत ही कम समय में बहुत ज्यादा ऊपर चला गया था |
वैसे कंपनी के अंदर कोई पाज़िटिव बात तो नजर नही आती है पर नेगेटिव बातें बहुत हैं | इनके सेल्स तो हो रही है पर लगातार यह नुकशान में चल रहे हैं |
देखिए टाटा का सबसे सस्ता शेयर हो या कोई अन्य कंपनी का सस्ता शेयर हो शुरू – शुरू में यह सभी एक लॉस मैकिंग कंपनी रहती है और धीरे – धीरे यह प्रॉफ़िट में आती है |
अगर आप किसी भी सस्ते शेयर के बिजनस को अच्छे से समझ जाते हैं और यह जान जाते हैं कि अभी भले ही यह खराब कर रहा है परंतु आनेवाले समय में इसका बिजनस अच्छा हो सकता है | ऐसे समय में आप उस बिजनस में पैसा लगा सकते हैं |
Electrosteel share price target
Tata Steel (टाटा स्टील)
टाटा का सबसे सस्ता शेयर में ये हमारा तीसरा शेयर है | यह आपको अभी ₹117 में दिखेगा, जबकि 1 साल पहले इसका प्राइस 1000 के ऊपर था, चूंकि यह स्टॉक स्प्लिट हुआ है तो यह ₹1000 से ₹100 के पास आ गया है |
अगर अगर आप सोच रहे हैं किसी भी टाटा का सबसे सस्ता शेयर में निवेश करने के लिए तो अभी के समय में इस शेयर को आप अपने सबसे पहला preference दे सकते हैं।
टाटा स्टील लिमिटेड 1907 में स्थापित एशिया की पहली निजी प्राइवेट कंपनी है। कंपनी की आइरन ओर और कोयले के खनन और मैन्यफैक्चरिंग से लेकर तैयार उत्पादों के production और वितरण तक सम्पूर्ण काम यह खुद से करते हैं।

जब आप इसके financial देखने के लिए जाएंगे तो आप यह पाएंगे कि इसका मौजूदा बुक वैल्यू के आस पास है, जो यह दर्शाता है कि यह अभी भी अन्डर्वैल्यू है | इसमे अभी भी निवेश किया जा सकता है |
कंपनी ने सेल्स तो अच्छा किया है पर इनके मुनाफ़े उतना अच्छा नहीं हो पा रहें है साथ में यह अभी भी डाउनट्रेंड में चल रहा है और लगतार एक ट्रेंड लाइन से resistance से रहा है |
टाटा स्टील नेगेटिव पॉइंट
पूर्ण रूप से देखा जाए तो कंपनी में कुछ अच्छी बातें भी हैं और कुछ खराब बातें भी हैं।
- इनके प्रमोटर होल्डिंग कुछ कम है |
- सेल्स हो रही है पर मुनाफा उतना नहीं हो पा रहा है यह कुछ इनकी खराब बातें हो गई।
टाटा स्टील पॉज़िटिव पॉइंट
- यह अभी भी अपने बुक वैल्यू से 1.38 गुना पर मिल रहा है |
- इसका roce और roe अच्छा है |
- इसके इंडस्ट्री pe से इसका pe कम है |
Top 50 shares for long term investment मिलेगा जबरदस्त रिटर्न
Tata Power (टाटा पावर)
टाटा का सबसे सस्ता शेयर की सूची में ये हमारा चौथा शेयर है | यह शेयर पिछले एक साल से बहुत चर्चे में है और हो भी क्यूँ न, जबसे ev (electric vehicle) का खेल शुरू हुआ है तबसे इसे बहुत प्रबल दावेदार माना जा रहा है |
ev के चार्जिंग स्टेशन के रूप में इस शेयर को सबसे पहले रखा जा रहा है | अभी के समय में इसका शेयर प्राइस 222 रुपए चल रहा है |
टाटा पावर कंपनी मुख्य रूप से बिजली के उत्पादन, transmission और वितरण के व्यवसाय में शामिल है। इसका लक्ष्य पूरी तरह से renewable स्रोतों के माध्यम से बिजली का उत्पादन करना है।
कंपनी को लगातार ऑर्डर्स भी मिल रहे हैं चार्जिंग स्टेशन बनने के लिए और यह अच्छा प्रदर्शन भी कर रहा है | इनके सेल्स और प्रॉफ़िट में लगातार बढ़ोतरी देखने को भी मिल रहा है |
टाटा पावर पॉज़िटिव पॉइंट
- आशा किया जा रहा है कि यह अपने तिमाही नतीजे अच्छे पेश करेगा।
- पिछले 5 साल में कंपनी का प्रॉफिट ग्रोथ 44.8% के cagr से बढ़ रहा है।
- lic ने जून 2023 में, इस कंपनी में अपनी शेयर होल्डिंग बढ़ाई है।
टाटा पावर नेगेटिव पॉइंट्स
- कंपनी का पिछले तीन साल का roe मात्र 9% है, जोकि बहुत कम है |
- कंपनी अपने बुक वैल्यू से 2.5x गुना ज्यादा ऊपर trade कर रही है |
Rallis India Ltd
टाटा का सबसे सस्ता शेयर कि सूची में ये हमारा पाँचवाँ शेयर है | टाटा ग्रुप की यह कंपनी रैलिस इंडिया का इतिहास बहुत ही पुराना है।
कंपनी एग्रो केमिकल्स के निर्माण में है और बीज से लेकर organic पौधों के विकास एवं पोषक तत्वों के विभिन्न विभागों में मौजूद है।
अगर आप इसके financials देखते हैं तो आप यह पाएंगे कि यह लगातार ठीक थक प्रदर्शन कर रहा है पर इसमे ग्रोथ नहीं दिख रही है | काफी समय से यह एक जैसे सेल्स और प्रॉफ़िट दर्ज कर रही है |
चूंकि यह chemicals के सेक्टर में है तो अगर आप इसके प्रोमोटर्स कि होल्डिंग्स देखेंगे तो उसमे आपको tata chemicals का नाम जरूर देखने को मिलेगा |
अगर आप निवेश करने का सोच ही रहे हैं तो आपके लिया ज्यादा सुरक्षित tata chemicals होगा और आपको इससे ज्यादा रिटर्न भी बना कर दे सकता है |
रलीस इंडिया पॉज़िटिव पॉइंट
- कंपनी लगभग कर्जमुक्त है |
- यह लगातार अच्छा डिविडेन्ड भी दे रही है |
रलीस इंडिया नेगेटिव पॉइंट्स
- कंपनी का पिछले तीन साल से औसत roe मात्र 9% है, जोकि कम है |
- कंपनी अपने बुक वैल्यू से 2.5 गुना ज्यादा महंगा मिल रही है |
Tata Coffee टाटा कॉफी
टाटा का सबसे सस्ता शेयर में ये हमारा छठवाँ शेयर है | टाटा कॉफ़ी लिमिटेड मुख्य रूप से कॉफ़ी, चाय और इससे सम्बन्धित प्रोडक्टस के production में , व्यापार और डिस्ट्रब्यूशन में लगी हुई है।
टाटा कोफफए भारत के साथ साथ अन्य देशों जैसे कि अमेरिका, सीआईएस देशों, यूरोप, अफ्रीका और वियतनाम में भी ऑपरैट करता है।
यह एशिया की सबसे बड़ी कॉफी कंपनी है, instant कॉफी की यह दूसरी सबसे बड़ी निर्यातक है और इसके अलावा भारत में स्पेशलिटी कॉफी के उत्पादक में सबसे आगे है।
टाटा कॉफी पॉज़िटिव पॉइंट
- कंपनी अपने निवेशक को अच्छा डिविडेन्ड दे रही है |
- कंपनी लगातार अच्छा सेल्स और प्रॉफ़िट दर्ज कर रही है |
टाटा कॉफी नेगेटिव पॉइंट्स
- कंपनी अपने बुक वैल्यू से 2.5 गुण ऊपर ट्रैड कर रहा है, जोकि थोड़ा ज्यादा है | अगर यह 1.5 या 2 पर रहता तो ज्यादा अच्छा होता
- पिछले 3 साल का औसत roe मात्र 9.85% है |
Indian Hotels
टाटा का सबसे सस्ता शेयर कि सूची में यह हमारा आखिरी शेयर है | जो काम oriental hotel करता है वह same to same काम इंडियन होटल भी करता है |
इंडियन होटल पॉज़िटिव पॉइंट
- कंपनी अच्छे तिमाही नतीजे पेश कर सकती है |
- पिछले पाँच सालों में कंपनी ने 58.5% के cagr से प्रॉफ़िट बना रही है |
इंडियन होटल नेगेटिव पॉइंट्स
- कंपनी अपने बुक वैल्यू से 6.5 गुना ऊपर ट्रेड कर रहा है |
- कंपनी का पुचले पाँच साल से औसत सेल्स मात्र 7.20% रहा है |
- पिछेल तीन साल का औसत roe मात्र -1.31% है |
टाटा का सबसे सस्ता शेयर लिस्ट | Tata ka sabse sasta share list

कंपनी का नाम |
Oriental hotel |
Tayo Rolls |
TTML |
Tata steel |
Rallis India |
Tata Power |
Indian hotels |
For homepage click on – bharatinvestingerabykaushal
टाटा का सबसे सस्ता शेयर कौन सा है ?
वैसे तो टाटा का सबसे सस्ता शेयर oriental hotel है, पर इसके अलावा ttml और टाटा स्टील को भी आप सस्ते शेयर कि सूची में रख सकते हैं |
क्या टाटा का सबसे सस्ता शेयर अच्छा रिटर्न दे सकता है?
टाटा का सबसे सस्ता शेयर तभी अच्छा रिटर्न दे सकता है जब उनका बिजनस और प्रॉफ़िट बढ़ेगा |
4 thoughts on “टाटा का सबसे सस्ता शेयर 2023 | Tata ka sabse sasta share”